ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: करें योग, रहें निरोग-रविवार से हफ्ते भर होंगे विविध आयोजन

 

Barabanki News... जिला आयुष विभाग के तत्वावधान में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 15 जून से योग सप्ताह का व्यापक स्तर शुभारंभ होगा। इस अवसर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन संपूर्ण जनपद में ग्राम पंचायत स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर होने की पूर्ण तैयारी है। 

 जिला आयुष समिति के अध्यक्ष DM शशांक त्रिपाठी ने आगामी 15 जून से 20 जून तक आयोजित योग सप्ताह एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की कड़ी में आयोजित विभिन्न योग कार्यक्रमों को प्रभावी एवं सामूहिक प्रयास का प्रतीक बनाने के निर्देश दिए हैं । क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ वीनम यादव एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव के निर्देशन में इस वर्ष भी योग की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग न केवल वसुधैव कुटुंबकम की भावना को सशक्त करती है बल्कि संपूर्ण मानवता को स्वस्थ्य जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने के लिए भी प्रेरित करती है । डॉक्टर शालिनी सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए पुरजोर तैयारी हैं। इसके लिए जिले भर के समस्त राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी तथा होम्योपैथिक चिकित्सालयों में तैनात चिकित्साधिकारियों एवं योग प्रशिक्षकों तथा योग सहायकों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर योग शिविरो का आयोजन कर आयुष मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त योग पुस्तिका का वितरण कर प्रतिदिन प्रातः काल योग कराया जा रहा है तथा जनसाधारण को अपने दैनिक जीवन में योग अपनाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। जिससे अधिक से अधिक लोग योग से जुड़े और अपने शरीर तथा मन को संतुलित रखें और तनाव से दूर रहें। 

 इसके लिए शहर के कमला नेहरू पार्क में योग प्रशिक्षक के द्वारा योग कराया जा रहा है तथा दिव्यांग बच्चों हेतु उम्मीद किरन स्पेशल स्कूल एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में योग प्रशिक्षक द्वारा योग कराया जा रहा है । जिला संप्रेक्षण गृह (किशोरी) में सहायक योग प्रशिक्षिका द्वारा योग कराया जा रहा है। इसी तरह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गनेशपुर डायट में कपिल मुनि आश्रम पल्हरी, अटल पार्क, केडी सिंह बाबू स्टेडियम आदि जिले के विभिन्न जगहों पर विभाग के समस्त स्टाफ द्वारा योग शिविरों का आयोजन कर जनमानस को योग के प्रति जागरुककिया जा रहा है। जिससे आगामी 21 जून को आयोजित योग दिवस समारोह में अधिकतम जनमानस की सहभागिता को बढ़ाते हुए योग दिवस का सफल और भव्य आयोजन संपन्न हो।

Yoga, stay healthy – various events will be held throughout the week from Sunday

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ