ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: दो दिन पहले दवा लेने निकली महिला का जंगल में मिला शव

 

Barabanki News... जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में जंगल से एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव कई दिनों पुराना और काफी बुरी हालत में है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ठठेरहा गांव के पास जंगल में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का सड़ा गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। चरवाहों ने घने जंगल में पेड़ के पास पड़े महिला के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस ने शव के पहचान के लिए आस पास के लोगों से संपर्क किया। इसके बाद बैशन पुरवा के अभिषेक कुमार ने अपने रिश्तेदार होने की आशंका जताई और मृतका के परिजनों को फोटो भेजी। कपड़ों से मृतका के ससुर भल्लर प्रसाद ने अपनी बहू शांति (35) पत्नी सतीश कुमार के रूप में की। मृतका की ससुराल असंद्रा थाना क्षेत्र के ढेवडहरा मजरे कंधवापुर में है। मृतका का पति बाहर नौकरी करता है। उसका मायका कुंवरपुर में है। भाई न होने की वजह से मायके में ही अपने बच्चों के साथ रहतीं थीं। वो दो दिन पहले घर से दवाई लेने निकलीं थी। पुलिस ने फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ