Barabanki News... जिले के रामसनेहीघाट तहसील के निजामपुर गांव में आजादी के बाद पहली बार हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र रामकेवल पुत्र जगदीश प्रसाद की जहां चारों तरफ तारीफ हो रही है, वहीं इस मामले पर राजनीति भी तेज होने लगी है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ASP(K) के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में आजादी के बाद अब पहला बच्चा पास हुआ है, वहां की शिक्षा की हालत को आप समझ सकते हैं। उन्होंने सरकार से गांवों में संविधान की वर्कशॉप चलाने की मांग की है।
रविवार को लखनऊ में पार्टी के सम्मेलन के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चंद्रशेखर कहते हैं, "जिस गांव में आजादी के बाद पहला बच्चा हाईस्कूल पास किया हो, वहां शिक्षा की हालत क्या हे,आप समझ सकते हैं। इसके बाद वो सरकार पर हमलावर होते हुए कहते हैं कि सरकार को एजूकेशन से डर लगता है। इसलिए स्कूलों में रामायण और वेद की कार्यशाला करा है। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है, तो संविधान की कार्यशाला कराओ, तब पता चलेगा कि स्कूलों से क्या निकलता है।"
इसके बाद वो रामकेवल को सम्मानित करते हैं और रामकेवल से बातचीत करते हैं। चंद्रशेखर रावण से पूछते हैं कि वो क्या बनना चाहते हैं। राम केवल जवाब देता है कि वो इंजीनियर बनना चाहता है। इसके बाद वो माइक पर रामकेवल से बोलवाते हैं कि वो क्या बनना चाहते हैं। इसके बाद रावण कहते हैं कि वो अपने समाज को मजदूर से इंजीनयर बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
Why did Chandrashekhar corner the government on the pretext of Ram Kewal, who passed high school for the first time in the village? Gave a big challenge


0 टिप्पणियाँ