ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: उर्दू का विरोध करने वाले गद्दार-संजय सिंह

 

Barabanki News... आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि उर्दू का विरोध करने वाले गद्दार हैं। उन्होंने कहा कि उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है। इसलिए उससे परहेज उचित नहीं है।


   


जिले के एक होटल में आप के प्रशिक्षण शिविर में पत्रकार वार्ता के दौरान जब उनसे जम्मू कश्मीर की नायब तहसीलदारी की प्रवेश परीक्षा में उर्दू को अनिवार्य किए जाने पर बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदर्शन पर सवाल किया गया, तो संजय सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के लोग प्रदर्शन क्यूं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार तुम्हारी, उर्दू में परीक्षा तुम लोग करा रहे हो, तो अपने लोगों से ये नौटंकी क्यूं करा रहे हो। उन्होंने कहा कि इसलिए हमारा कहना है कि उर्दू भाषा से परहेज मत करो। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने 80 सेकेंड में 8 शब्द उर्दू के बोले थे। संजय सिंह ने आगे कहा कि उर्दू से किसी को भेदभाव करना ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है, तो जो लोग हिंदुस्तान की भाषा से विरोध करते हैं, वो गद्दार हैं। उन्होंने कहा कि मैं कह रहा हूं कि गद्दार हैं। हिंदुस्तान की अन्य भाषाओं की तरह उर्दू भी देश की भाषा है।


Traitors who oppose Urdu – Sanjay Singh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ