Agra News... जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने गईं एक ही परिवार की 6 लड़कियां डूब गईं। इनमें से 2 लड़कियों को बचा लिया गया है,जबकि चार के शव बरामद हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला नाथू के पास मंगलवार को यमुना में नहाने गईं मुस्कान अपनी छोटी बहन संध्या, दिव्या, चचेरी बहन नैना, सोनम, सुहानी यमुना में नहा रही थीं। इसी बीच संध्या गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी, उसे बचाने में सभी 6 किशोरियां पानी में डूब गयीं। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस बल गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव राहत कार्य शुरू कर दिया गया। गोताखोरों द्वारा करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में युवती सहित 4 की माैत हो गई जबकि दो किशोरियों को बचा लिया गया। जिनको पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लपा बंगारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। हादसे से पूरे गांव में मातम का मौहाल है। अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने बताया कि नहाते समय 6 बच्चियां गहरे पानी में डूबी गयी थीं,सभी को बाहर निकाल लिया गया है जिनमे मृतक चार बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीँ दो बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tragic accident in Agra- 6 girls of the same family who went to take bath in Yamuna drowned, 4 died

0 टिप्पणियाँ