Barabanki News... जिले की मसौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। मसौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोंडा-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर डीसीएम में लदीं 23 भैंसे बरामद की हैं। जानवरों के मुंह और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे जो तेज गर्मी में हाफ रहे थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मसौली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में बीती रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान गश्त पर निकले वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राज करन सिंह, उपनिरीक्षक शिवकुमार को मुखबिर से सूचना मिली की डीसीएम (यूपी 47 टी 8029) पर भैंसो को ठूस-ठूसकर भरकर बाराबंकी की और ले जाया जा रहा है। पुलिस ने भयारा मोड़ पर घेराबंदी कर डीसीएम की तलाशी ली, तो 23 भैंस ठूस-ठूसकर भरी हुई हैं। उनके मुंह व पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने डीसीएम चालक राम स्वरूप पुत्र धनीराम निवासी झुकिया कोतवाली देहात जनपद बहराइच सहित डीसीएम मे सवार ध्यानचंद पुत्र मोतीलाल कश्यप निवासी ग्राम गोडियन पुरवा कोतवाली नानपारा, सलमान पुत्र तासली निवासी ग्राम नरायणपुर थाना इन्होना जनपद श्रावस्ती को हिरासत मे लेते पशु कुर्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।
Three cattle smugglers arrested with 23 buffaloes

0 टिप्पणियाँ