ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ऑन डिमांड चोरी करते थे बाइक, चेसिस और नंबर प्लेट बदलकर करते थे खेल, दो शातिर अन्तर्जपदीय ऑटो लिफ्टर धरे गए

 

Barabanki News.... जिले के देवा कोतवाली की पुलिस ने ऑन डिमांड ऑटो लिफ्ट करने वाले दो शातिर अन्तर्जपदीय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। ये लोग राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बाइक चोरी करने के बाद चेसिस नंबर और नंबर प्लेट बदलकर इन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे। फिर उन पैसों से ये लोग महंगे शौक पूरा करते थे। इऩके कब्जे से चोरी की 8 बाइक और मास्टर की बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को देवा कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर दो शातिर अन्तर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र के खदरा बड़ी पकड़िया के मो अकरम पुत्र मो० असलम और देवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुज्जाजी के मो० सरताज पुत्र जाबिर अली को खरेहटा गांव के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही पर चोरी की 08 अदद मोटरसाइकिल स्कूटी व मास्टर चाभी बरामद किया गया। 

 उन्होंने बताया कि पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा जनपद, लखनऊ व आस-पास के जनपदों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, पार्किंग, सड़क किनारे एवं पार्कों आदि में खड़े वाहनों के लॉक मास्टर चाभी के माध्यम से खोलने का प्रयास किया जाता है, जिन मोटरसाइकिल का लॉक आसानी से खुल जाता है, ये लोग उन मोटर साइकिलों को चोरी कर लेते हैं तथा मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट चेचिस नम्बर के कुछ अंक इधर-उधर कर देते हैं तथा मोटरसाइकिल का रंग भी बदल देते हैं। अभियुक्तगण द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिलों को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत कुर्सी रोड पर नये प्रापर्टी एरिया वारिस नगर निर्माणाधीन खण्डहररूपी मकानों में तथा कुछ गाड़ियों को भयारा मोड़ के आगे काशीराम कालोनी के पी रखा गया था। अभियुक्तगण, चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कम दामों पर आम लोगों को बेच दिया कम थे, प्राप्त रुपये को आपस में बांट कर अपने महंगे शौक को पूरा करते थे। पुलिस टीम द्वारा बराम मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। 


 They used to steal bikes, chassis and number plates on demand, used to play sports, two vicious interdepartmental auto lifters were arrested

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ