Barabanki News... जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्बंधित जिला/ तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। वहीं DM शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। DM शशांक त्रिपाठी ने जनता की शिकायतों को सुनने के बाद उन्हें समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए साथ ही कहा कि शिक़ायतकर्ताओं से अधिकारी नम्रतापूर्वक बात करें। शिकायतों के निस्तारण करते समय अधिकारी शिकायतकर्ताओं सम्पर्क जरूर स्थापित करें और यह भी सुनिश्चित कर ले कि शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि मिली है या नहीं। जमीन सम्बंधित विवादों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए।
15 मिनट में ही बन गया बीनू देवी का राशन कार्ड, एक अन्य राशनकार्ड में तत्काल बढ़ाये गए नाम
इस दौरान फरियादी बीनू देवी ने प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनका राशनकार्ड नहीं बन पाया है। DM के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा 15 मिनट में ही पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाकर उसकी एक प्रति मौके पर ही फरियादी बीनू देवी को उपलब्ध कराई गई। शत्रोहन लाल निवासी कस्बा फतेहपुर ने प्रार्थना पत्र देकर बताया उनके पोता पोती के नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़े है जिस पर जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया, जिस पर कुछ ही मिनटों में राशनकार्ड में उनके पोता-पोती के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें एक प्रतिलिपि उपलब्ध कराई।
तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 15, पुलिस विभाग के 16, विकास विभाग से 19, नगर निकाय से 02, खाद्य एवं रसद विभाग से 03, विद्युत विभाग से 06, चकबंदी विभाग से 03, बाल विकास विभाग से 01, वन विभाग से 01, जल निगम से 03, जिला प्रोबेशन अधिकारी 01, बैंक 02 व समाज कल्याण विभाग से 02 प्रार्थना पत्र सहित कुल 74 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिसमें से 20 प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 598 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 94 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
रामनगर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 149 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
इसी प्रकार तहसील सिरौलीगौसपुर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 44 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इसी प्रकार तहसील रामसनेहीघाट में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 112 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।
1
तहसील हैदरगढ़ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों के 106 प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से आज 22 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
111
इसी क्रम में तहसील नवाबगंज में उपजिलाधिकारी श्री आनन्द कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 113 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 10 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।
प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर किया गया लोकार्पण
फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन सहयोग से निर्मित प्रेरणा कैंटीन का शनिवार को मुख्य अतिथि कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा और विशिष्ट अतिथि DM शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव, उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ अवनीश चौधरी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
The effect of DM's promptness towards public problems, ration card made in 15 minutes

0 टिप्पणियाँ