ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिले के मेधावी छात्रों को राज्यमंत्री ने किया सम्मान,भरा जोश. कहा-अब अवसरों की कमी नहीं

 

Barabanki News... UP बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परिक्षा में मेरिट में जगह बनाने वाले मेधावी छात्रों का गुरुवार को सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट के लोकसभागार में CM योगी के लखनऊ में हो रहे लाइव कार्यक्रम के प्रसारण के बाद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने जिले के 12 मेधावियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं जिले के 9 बच्चों को आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में समानित किया है।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने इंटरीडिएट और हाईस्कूल के कुल 12 छात्र-छात्राओं को सार्टिफिकेट,मेडल,टैबलेट के साथ 21-21 हजार रुपये के डमी चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐतिहासिक सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा आज शिक्षा की तस्वीर और तकदीर को बदलने का काम हो रहा है। शर्मा ने कहा कि पहले की सरकारों में जहां नकल माफिया हावी होकर शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करते थे। वहीं आज योगी आदित्यनाथ की सरकार में मेधावी छात्र-छात्राओं शुचितापूर्ण परीक्षा के माध्यम से उनकी मेधा को सम्मान मिल रहा है और आज उनके लिए अवसरों की कमीं नहीं। सरकार उन्हें आज हर तरह के अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं। आगे यही बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनकर देश का नाम रोशन करने का काम करेंगे, तो आज के मौके पर इन बच्चों को मेरा संदेश है कि ये बच्चे अपने टारगेट को सेट करें और उसे प्राप्त करे और देश की और प्रदेश की खुशहाली में अपना योदगान देने का काम करें।



 इन छात्रों को सीएम योगी ने किया सम्मानित 
अभिषेक कुमार यादव-कक्षा 10-सरस्वती विद्या मंदिर रामसनेहीघाट बाराबंकी 
असना फातिमा जैदी-कक्षा 10- श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी 
गदीर फातिमा-कक्षा-10- महारानी लक्ष्मी इंटर कॉलेज बाराबंकी 
सारिका पांडेय-कक्षा 10 महारानी लक्ष्मी इंटर कॉलेज बाराबंकी 
वर्तिका वर्मा- कक्षा 10 श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी 
कलश वर्मा- कक्षा 10 द मॉर्डन अकादमी इंटर कॉलेज जैदपुर,बाराबंकी 
शगूफी मलिक- कक्षा 12 महारानी लक्ष्मी इंटर कॉलेज बाराबंकी 

इन छात्रों को जिले में किया गया सम्मानित 
रेयांष वर्मा- कक्षा 10 श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी 
अभीजीत सिंह -कक्षा 10- श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी 
स्वर्णिमा वर्मा- कक्षा 12 श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी 
मनीष गुप्ता कक्षा 12 महारानी लक्ष्मी इंटर कॉलेज बाराबंकी 
विवेक सिंह- कक्षा 12 आधुनिक भारतीय शिक्षा निकेतन, भिटरिया बाराबंकी 
अनुष्का पटेल - श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी 
अंजलि तिवारी कक्षा 12 श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकी 
अवि सिंह- कक्षा 12 श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकीी 
आकृति मिश्रा- कक्षा 12 द मॉर्डन अकादमी इंटर कॉलेज जैदपुर,बाराबंकी 
सौम्या वर्मा कक्षा 12 श्री कृष्ण गुलाब देई इंटर कॉलेज बेरिया बाराबंकी 
शैली कक्षा 12 श्री साईं इंटर कॉलेज बाराबंकीी

The Minister of State felicitated the meritorious students of the district. He said there was no shortage of opportunities now.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ