ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: किशोरियों को लीडर बनाने के लिए किया प्रशिक्षित

 

Barabanki News... वात्सल्य संस्था एव सक्षम परियोजना के तत्वाधान मे सोमवार को बड़ागांव पंचायत भवन में किशोरी लीडर्स प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागी किशोरियों को जीवन कौशल, शिक्षा का महत्व व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। 

परियोजना प्रबंधक भुआल सिंह ने किशोरियो से कहा कि अपने जीवन कौशल और शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक होना महत्वपूर्ण है जिससे अपने जीवन में सफल हो सकें और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। जीवन कौशल शिक्षा, किशोरियों को सशक्त बनाने और उन्हें चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने का एक प्रभावी तरीका है। प्रशिक्षण मे किशोरियों को खुद को और अपनी भावनाओं, विचारों और व्यवहारों को नियंत्रित करने एव दूसरों की भावनाओं और दृष्टिकोणों को समझने के प्रति जागरूक करते हुए प्रभावी ढंग से संवाद करना, सहानुभूति रखना, और दूसरों के साथ स्वस्थ संबंध एव समस्याओं की पहचान करने समाधान खोजने, और उन्हें हल करने के गुण बताये गये। ब्लाक समन्वयक महेंद्र कश्यप ने सूचना के विश्लेषण एव तर्कसंगत निर्णय लेने नए विचारों और समाधानों के साथ साथ तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम मसौली ब्लाक के 36 गांव की किशोरियो ने प्रतिभाग किया। इऩको सीमा वर्मा, कमलेश कुमार शोभिका मिश्रा, ने प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान कुल 41 सदस्यों की प्रतिभागिता रही।

Teenage girls trained to become leaders

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ