ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिले की ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एकेडमी को मिली प्रदेश स्तरीय मान्यता

 

Barabanki News... जिले की ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एकेडमी को प्रदेश स्तरीय मान्यता मिल गई है। ये उपलब्धि हासिल होने के सोमवार को डीएम शशांक त्रिपाठी ने ताईक्वांडों खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

 उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के सचिव डॉ रजत आदित्य दीक्षित ने इस मान्यता के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी औप रेफरी जितेंद्र कुमार मौर्य को एकेडमी का सचिव नियुक्त किया है। सोमवार को अपने कार्यालय पर डीएम शंशाक त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर बधाई दी। अकादमी के हेड जितेन्द्र मौर्य ने बताया कि ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एकेडमी उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो और युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इंडिया ताइक्वांडो से संबद्ध हैं। जिसे एशियन ताइक्वांडो यूनियन और वर्ल्ड ताइक्वांडो ने भी मान्यता दी है। क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर ने बधाई देते हुए कहा कि ताइक्वांडो खेल में विशेष अवसरों पर खिलाड़ियों को बेहतर लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रशिक्षक जयशंकर गुप्ता ने आशा व्यक्ति की कि जनपद के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को निश्चित रूप से अनेकों लाभ मिलेंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षक राकेश धानुक, कोच शिव प्रकाश वर्मा के साथ खिलाड़ियों में कीर्ति वर्धन सिंह, वैष्णवी मिश्रा, प्रखर साहू, कृष्णा धानुक और अविनाश कश्यप सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

aekwondo Martial Arts Academy gets state-level recognition

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ