Barabanki News... राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा का सत्याग्रह मंगलवार को नगर के गन्ना दफ्तर परिसर में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किया गया। धरने की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद बाराबंकी के अध्यक्ष डॉ आर पी सिंह बिसेन ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संघर्ष समिति डॉ कमल कुमार सिंह ने कहा कि पद नहीं, व्यक्तित्व सफलता का मानक है। कर्मचारियों की एकजुटता सामूहिक मांग है। विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. मुस्तफा खान ने कहा कि आज की सफलता संख्या बल पर निर्भर करती है। माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के संरक्षक श सुरेश चंद्र बैसवार ने कहा कि दोहरी व्यवस्था विचारणीय अस्वीकारणीय है। वनरक्षक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अवनीश द्विवेदी ने कहा कि दोहरी व्यवस्था में भी सम्मानजनक मानदेय जरूरी है। मेरे कार्यकाल में कार्य दिवस में कार्य बन्द नहीं देखा। आधिकारियों कर्मचारियों को एकजुट किया जाए। धरने में अजय सिंह वर्मा प्रांतीय मंत्री ने एक कहानी के माध्यम से कर्मचारियों को अलग-अलग शोषण का दृष्टांत प्रस्तुत किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला अध्यक्ष डॉ आर पी सिंह बिसेन ने कहा कि संगठनों के अध्यक्ष एवं मंत्री की सक्रियता अति आवश्यक है। प्रत्येक कर्मचारी अपने अधिकारी से सीधे वार्ता करने में सक्षम है यह संगठनों की ही देन है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नन्हे सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संगठनों के मांग पत्र का प्रथम बिंदु पुरानी पेंशन की बहाली है। हम सभी अलग-अलग मांग करते हैं। हमें एक होने की आवश्यकता है। शिवकरण यादव जी ने कहा कि 12 सूत्री मांगों के लिए धरना आज का है। यह मांगे अपनी सक्रियता व तन्यता से लगें।
धरने में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के 12 सूत्री मांगों में प्रथम पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्सिंग समाप्त करने, सातवें वेतनमान की देयता, मृतक आश्रित की नियुक्ति तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रारंभ किया जाना है।
धरने में मुस्तफा खान पशुपालन विभाग, कमल कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग, अवनीश दुबे वन विभाग, डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, सतीश चंद्र त्रिपाठी, जेपी नायक, राकेश कनौजिया,रमेश वर्मा, माध्यमिक शिक्षा से श्री सुरेश चंद्र, डॉ नन्हे सिंह,राम अभिलाष वर्मा, रामचंद्र, अजय सिंह वर्मा, वीर प्रकाश वर्मा, सुधीर कुमार यादव, संदीप वर्मा, परिषद के जिला मंत्री अनुज कुमार सिंह, तेज प्रताप, जयप्रकाश पाठक, रत्नेश कुमार, अनिल वर्मा, रमापति रावत, अवनीश द्विवेदी, वीरेंद्र त्रिवेदी, अल्पसंख्यक विभाग से शहाब खालिद एवं चिकित्सा विभाग से सदस्य उपस्थित रहे। धरना स्थल पर मांग पत्र प्राप्त करने हेतु नवाबगंज सदर के नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार उपस्थित हुए। उन्होंने मांग पत्र पर यथोचित स्थल एवं व्यक्ति को भेजे जाने का आश्वासन देकर अपने स्तर की मांगों के समाधान करने का विश्वास दिलाया।
State employees raise voice on 12 demands, including OPS

0 टिप्पणियाँ