Barabanki News... 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले में भी काफी उत्साह नजर आया। इस दौरान लोगों ने योगासन कर लोगों को योग के लिए प्रेरित किया। आप इन तस्वीरों और वीडियोज के जरिए देख सकते हैं कि किस तरह योग मनाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के अवसर पर नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री/ राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही, जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, सदस्य विधान परिषद अंगद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा अरविंद मौर्य, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार सहित अधिकारी, कर्मचारी, छात्र छात्राएं, शिक्षक व भारी संख्या में नागरिकगण ने उपस्थित होकर विभिन्न क्रियाओं पर योग किया।
शनिवार को सुबह विधान सभा क्षेत्र सदर के ग्राम पलिया मसूदपुर में अयोनोदय पब्लिक स्कूल एसोशिएशन आर्ट ऑफ लिविंग एण्ड जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने उपस्थित होकर योग के सारे आसन पूर्ण किए।स्कूल के प्रबंधक अरुण कुमार सिंह एवं विजय कुमार सिंह के आमंत्रण पर आए योग टीचर राघवेंद्र चतुर्वेदी और उनकी टीम की अगुवाई में बहुत ही शानदार योग प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि योग करने से जीवन स्वस्थ रहता है योग और खेल दोनों लोगों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी ने इसी लिए सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम को बनवाया था। मैं उनको धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को बनवा कर युवाओं को सरप्राइज़ दिया है।इस लिए आपसे अनुरोध है कि अपने को स्वस्थ रखने के लिए करीब एक घंटे का समय जरूर निकाले मै सभी योगा साथियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। स्वस्थ रहे और मस्त रहे।करो योग रहो निरोग।
इस मौके पर मौजूद लोगों में सांझी विरासत के सरबराह परवेज अहमद साहब,गेम टीचर ज़मीरुल हसन साहब,हशमत अली गुड्डू,एवं तमाम लोग उपस्थित होकर योग का आनंद लिया।



0 टिप्पणियाँ