ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: कुराश में ब्राउंज मेडल हासिल करने वाली संजू कुमारी सम्मानित

 

Barabanki News... स्कूल गैम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इसी साल छत्तीसगढ़ में आयोजित 68वें नेशनल स्कूल गेम्स 2024-25 में कुराश में ब्राउंज मेडल जीतने वाली जिले की संजू कुमारी को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के बीत सम्मानित किया गया। 

 कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने मेडल,टेबलेट, प्रमाण पत्र और 21 हजार का डमी चेक देकर सम्मानित किया। नगर के अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज की छात्रा संजू कुमारी ने इस साल जनवरी में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में ब्राउंज मेडल हासिल किया था। संजू कुमारी अपने सम्मान से काफी खुश नजर आईं। उन्होंने बताया कि लगातार प्रक्टिस के दम पर उन्हें ये उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने अपने कोच तौहीद खान को अपनी सफलता का श्रेय दिया। संजू कुमारी ने छात्रों से अपील की कि वो पढ़ाई के साथ खेल पर ध्यान दें।




 वहीं संजू कुमारी के कोच तौहीद खान ने संजू के भविष्य की उज्जवल कामना करते हुए कहा कि संजू में इतना पोटेंशियल है कि उसे अगर बराबर मौका मिले, तो इंटरनेशन खिलाड़ी बन सकती है। उन्होंने भी छात्रों से अपील की कि वो पढ़ाई के साथ खेल पर ध्यान दें, क्यूंकि खेल से तमाम युवाओं ने अपना बेहतरीन कैरियर बनाया है। तौहीद खान ने बताया कि संजू कुमारी खेल के एक प्रतिभाशाली छात्रा भी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ