ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: दशहरी-लंगड़े पर भारी पड़े ‘सचिन’ और ‘एश्वर्या’

 


रिपोर्ट-पाटेश्वरी प्रसाद

Barabanki News... शहर के स्टेशन रोड स्थित मुग़ल दरबार में स्वर्गीय राजीव चौधरी पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा आयोजित 14वें आम महोत्सव एवं गोष्ठी में रविवार को 150 से ज्यादा आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया। मैंगो शो तमाम किस्म के पारंपरिक आमों के साथ नई प्रजातियों के आमों का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हमारे दिलों पर राज करने वाले दशहरी और लंगड़े पर नई प्रजाति के ‘सचिन’ और ‘एश्वर्या’भारी नजर आए। नई प्रजाति के आम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। अपने रंग और रूप से सचिन और एश्वर्या ने खूब वाहवाही बटोरी।
जिला सत्र न्यायालय की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह ने स्वर्गीय राजीव चौधरी पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा 14वां आम महोत्सव एवं गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न किस्म के मैंगो शेक का स्वाद भी लिया। आम का रसास्वादन कर सीजेएम सुधा सिंह ने आम की मिठास और स्वाद की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुझे आम की बहुत कम वैरायटी मालूम थी यहां बहुत सारी वैरायटी देखकर बहुत अच्छा लगा।
प्रदर्शनी में देशी आम के अलावा गुलाब खास, मल्लिका, हुश्नआरा, अम्बिका, पान पराग, जाफरान, मोहन भोग, नीलम केसर, बेनजीर, आम्रपाली, लता, तोतापरी, याकूती, सुर्ख दशहरी, गुलाब खास, चौसा, नूरजहां, स्वर्ण रेखा, जौहरी सफेदा, लंगड़ा, सीर-ए-हयात, तहनवाज पसंद, खजुरी, लंगड़ा बनारसी, राम केवड़ा, मुमताज पसंद, मक्खन आदि किस्मो की सराहना की। इस विशेष आयोजन में आम 150 से अधिक नमूने प्रदर्शन के लिए रखे गए, जो कृषकों और आमजन के आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रदर्शनी में हिमसागर (कोलकता), अल्फांसो (महाराष्ट्र), मियां जाकी (जापान), सुर्खा (भोपाल) आदि शामिल रहे। गोष्ठी में उपस्थित आम की बागबानी करने वाले भयारा निवासी अलीम किदवाई ने लोगों ने आम के बागबानों में जहरीले रसायन का छिड़काव न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में यदि बागवानी के क्षेत्रफल को हटा दिया जाए तो पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाएगा। आम के बाग स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है। हमें पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अपने बगीचे में एक आम का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। प्रदर्शनी में जहां दशहरी, याकूती, अंबिका, आम्रपाली, सेंसेशन की प्रजाति देखने को मिली वहीं पद्श्री कलीमुल्ला खान द्वारा आम की नई वैरायटी नूरजहां, सचिन तेंदुलकर, एश्वर्या राय बच्चन, अनारकली और डॉक्टर गोला का जलवा बरकरार रहा। ये किस्में अपनी गुणवत्ता, अच्छे रंग के कारण प्रसिद्ध है। गोष्ठी का संचालन मो उमैर किदवाई ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक एवं पर्यावरणविद् हाजी सलाउद्दीन किदवाई और जतिन चौधरी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गांधवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा, समाजसेवी सुनील झुनझुनवाला, वरिष्ठ पत्रकार तारिक खान, मुजीब शमी किदवाई, मो मोहसिन, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक सरवर अली खान, विधायक सुरेश यादव, विकास यादव, सुशील मिश्रा, सभासद ताज बाबा राईन, इमरान किदवाई, तौकर कर्रार, सपा प्रवक्ता फराज किदवाई, अजय सिंह, हुमायूं नईम खान, इरफान कुरैशी, अनवर महबूब किदवाई, आदिल हसन, परवेज अहमद, नैयर जमाल, आदि जिले भर से आम की बागवानी के शौकीन लोग उपस्थित रहे।


Sachin' and 'Aishwarya' overshadow Dashehri-Lame

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ