Barabanki News... जिले के फतेहपुर पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा कर 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के कब्जे से लूट की एक अदद मोटरसाइकिल व एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद में अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फतेहपुर पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर रविवाप को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 अभियुक्तगण फतेहपुर थाना क्षेत्र के रामनिवाज पुरवा गांव के अशोक कुमार पुत्र शियाराम, मनीष कुमार पुत्र ओमकरन यादव और मनमोहन यादव पुत्र गंगाराम यादव को साढ़ेनहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट की एक अदद मोटरसाइकिल UP 41 BH 6598 व एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को शुक्रवार को ग्राम गुरसेल नहर पटरी से राह चलते एक व्यक्ति से छीन लिया था। इस संबंध में फतेहपुर थाने पर केस पंजीकृत है।
Robbery unearthed in 24 hours, 3 arrested with bike

0 टिप्पणियाँ