ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ST हसन को राही की सलाह, करें योग दिमाग हो जाएगा स्वस्थ्य

 


रिपोर्ट-नितेश मिश्रा

Barabanki News... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने तमाम जनप्रतिनिधियों और प्रशानिक अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछली सरकारों में योग के उत्थान और उससे होने वाले जनमानस के कल्याण को लेकर कभी काम नहीं किया गया, भाजपा सरकार में योग को न सिर्फ बड़ी पहचान मिली है, बल्कि विदेशों में भी अब योग की धूम है। उन्होंने कहा जिस प्रकार अब देश आगे बढ़ रहा है। उसी प्रकार हम सभी को योग को अपनाकर अपने जीवन को स्वस्थ बनाना चाहिए। 



मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने सपा सांसद एसटी हसन के द्वारा योग दिवस पर कर्मचारियों को दिए गए ब्रेक को लेकर नमाज के लिए भी ब्रेक देने के बयान पर पलटवार किया, उन्होंने कहा कि सपा सांसद को भी योग करना चाहिए जिससे उनका मस्तिष्क स्वच्छ और स्वस्थ हो सके। 




वहीं भाजपा के नेता एवं पूर्व MLC ने सपा सांसद के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा सांसद योग को धार्मिक चश्मे से देख रहे है, योग जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है उसको लेकर सपा सांसद द्वारा दिया गया बयान बहुत हल्का है, सपा सांसद को योग को धार्मिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए।


Rahi's advice to ST Hassan: Yoga will make your mind healthy

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ