ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: निजी गाड़ी का कॉमर्शियल के तौर पर हो रहा था इस्तेमाल, 4 गाड़ियां सीज

 

Barabanki News... परिवहन विभाग का टैक्स चोरी करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान जारी है। अभियान के दौरान लगातार टैक्स चोरों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 4 निजी वाहन का व्यवसायिक उपयोग मिलने पर चार वाहनों को सीज किया गया है। 

 रविवार को भी निजी वाहनों के व्यवसायिक इस्तेमाल पर परिवहन विभाग ने टैक्स चोरी करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 4 वाहनों (आर्टिगा, बोलेरो) को थाना मोहम्मदुपर चौकी पर सीज किया गया। अभियान की जानकारी देते हुये सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला एंव यात्री/मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की संयुक्त टीम ने लखनऊ.बाराबंकी हाइवे पर चेकिंग के दौरान पत्रावलियों की जांच की और 4 निजी वाहनो का कमर्शियल उपयोग मिलने पर थाना मोहम्मदपुर चौकी पर सीज किया। साथ ही अन्य अभियोगों में 4 चालान भी किये। 

 Private vehicle was being used as commercial, 4 vehicles seized

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ