Barabanki News... सदर विधायक धर्मराज सिंह यादव ने रविवार को देवा विकास खंड के महमूदपुर, असगीनगर गांव में विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक बार फिर BJP सरकारों पर जमकर हमला बोला।
विधायक धर्मराज ने कहा कि देश की 11 साल की मोदी और प्रदेश की 9 वर्ष की योगी सरकार ने देश और प्रदेश को कंगाली और बेरोजगारी की आग में झोंकने के अलावा कुछ नहीं दिया। आज देश और प्रदेश में अराजकता,भय,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है हत्या,लूट और बलात्कार की घटनाओं से पूरा प्रदेश त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। देश और प्रदेश की जनता को दिव्य स्वप्न दिखाकर सत्ता हासिल करने वाले जनता के प्रति संवेदनहीन हो गए है। उन्हें आम जनमानस की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं।
विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की योगी सरकार नहीं चाहती कि आज समाज के किसी भी वर्ग का व्यक्ति पढ़कर अपने हक और हुकूक की बात कर सके। इसलिए शिक्षा को जर्जर कर प्रदेश के स्कूलों को मर्ज कर खत्म करने की तैयारी कर रही है।
इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों फीता कटवा कर सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेंद्र यादव प्रधान,राम सनेही यादव,कल्लू यादव,अवधेश कुमार यादव,मो उबैद,दीपक गुप्ता,बाबुल मिश्रा,बालक राम यादव प्रधान,रिंकू यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Preparations to abolish schools by merging them: Suresh Yadav

0 टिप्पणियाँ