रिपोर्ट-अमित गुप्ता
Barabanki News... जिले की कुर्सी पुलिस ने मंगलवार की देर रात दबिश देकर खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान मिट्टी खनन में लगे 3 डंपरों को सीज कर दिया गया। वहीं जेसीबी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। दरअसल कुर्सी थाने की पुलिस को बैना ताला गांव में अवौध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस ने दबिश दी थी। कुर्सी थाना क्षेत्र में अक्सर अवैध खनन की शिकायत मिलती रहती थी। रात के अंधेरे में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चल रहे खनन कई बार दुर्घटना के कारण बन जाते हैं। बीते एक महीने में ज्यादातर दुर्घटनाएं रात के समय अवैध खनन में लगे डंपरों के कारण ही हुई हैं। खनन में लगे डंपर चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दुर्घटना का कारण बनते हैं। लगातार मिल रही शिकायत को देखते हुए एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी ने रात में खनन पर रोक लगा दी थी और निर्देश दिया था कि रात में कहीं भी खनन का कार्य नहीं किया जाएगा। डीएम के निर्देश के बाद खनन टीम लगातार रात में अभियान चलाकर जांच पड़ताल कर रही है। इस बीच कुर्सी पुलिस को सूचना मिली की बैना ताला गांव में मिट्टी खनन कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने मौके से तीन डंपरों को खनन करते पकड़ लिया, जबकि जेसीबी चालक मौके से मशीन लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परमिशन थी पर रात में मिट्टी लेकर जा रहे तीन डंपरों को पकड़ा गया है।
Police crack down on mining mafia, seize 3 dumpers, driver flees with JCB

0 टिप्पणियाँ