ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Lucknow: LU ग्रेजुएट कोर्सों को लिए ऑनलाइन आवेदश शुरू

 

Lucknow News...लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) ने सत्र 2025-26 में स्नातक पाठ्यक्रमों (यूजी) में प्रवेश के लिए पंजीकरण एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in अथवा समर्थ पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी पंजीकरण (LURN) करा सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 100 रुपये निर्धारित है, जो ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से किया जाएगा। 

 LU प्रशासन ने बताया कि इस प्रक्रिया में पंजीकरण (LURN) करना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले वेबसाइट के POP UP अथवा Admission पेज पर दिए गए लिंक https://lkounivadm.samarth.edu.in पर क्लिक करना होगा। इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर लॉगिन आईडी बनानी होगी। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को एक वैध ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी क्योंकि ओटीपी इसी पर भेजा जाएगा। 

लॉगिन आईडी बनाने के उपरांत अभ्यर्थियों को अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी। प्रोफाइल पूर्ण होते ही 100 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होते ही पंजीकरण (LURN) जनरेट हो जाएगा, जिसे अभ्यर्थियों को नोट कर लेना चाहिए और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा। 

पंजीकरण (LURN) के उपरांत अभ्यर्थियों को अपने इच्छित पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन पत्र भरना होगा। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को प्रोग्राम लेवल, पाठ्यक्रम चयन, अकादमिक विवरण, पात्रता की जांच, आवश्यक दस्तावेज अपलोड और आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान होते ही अभ्यर्थियों का ऑनलाइन आवेदन पत्र जनरेट हो जाएगा, जिसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

Online application for LU graduate courses begins

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ