ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: गैरइरादतन हत्या के हत्या के प्रयास के मामले में महिला समेत 9 को 7-7 साल की कैद,8 एक परिवार के

 

Barabanki News... जिले की एक अदालत ने गैरइरादतन हत्या के प्रयास की घटना के एक मामले में 09 लोगों को 07-07 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 78-78 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है।

 पुलिस महानिदेशक के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में इन दिनों जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य संकलन एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए “Operation Conviction” कार्य योजना के तहत न्यायालय में प्रभावी पैरवी व साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को प्रस्तुत कराकर न्यूनतम समय में अधिकतम सजा दिलाने की कार्यवाही की जा रही है। 

 इसी क्रम में कोतवाली नगर पर गैरइरादतन हत्या के प्रयास के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्तगण नगर कोतवाली क्षेत्र के पासिनपुरवा के सोनेलाल पुत्र पुत्तूलाल, विजय पुत्र पुत्तूलाल, सीताराम पुत्र पुत्तूलाल, नन्दरानी पत्नी रमेशचन्द्र, राजेश, अमरीश, संजीव, हनुमान पुत्रगण रमेश चन्द्र, और अर्जुन पुत्र अवधराम को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) द्वारा दोषसिद्ध करते हुए 07-07 वर्ष कठोर कारावास व प्रत्येक को 78,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया व उपर्युक्त अभियुक्तगणों को धारा 325 भादवि में दोषमुक्त किया गया। उपरोक्त अभियोग पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे महिला सम्बन्धी/जघन्य सनसनीखेज अपराध के तहत चिन्हित अभियोग है। 

 दरअसल 27 जुन 2013 को कोतवाली नगर पर वादी नगर कोतवाली क्षेत्र के पासिनपुरवा के राममिलन पुत्र मोहनलाल ने अभियुक्तगण- सोनेलाल पुत्र पुत्तूलाल, विजय पुत्र पुत्तूलाल, सीताराम पुत्र पुत्तूलाल,नन्दरानी पत्नी रमेशचन्द्र,राजेश,अमरीश,संजीव,नुमान पुत्रगण रमेश चन्द्र, अर्जुन पुत्र अवधराम और अवधराम पुत्र रमेशचन्द्र (मृतक) के विरूद्ध स्वयं के पिता को मारने-पीटने के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी । उक्त सूचना के आधार थाना कोतवाली नगर पर केस पंजीकृत किया गया था। तत्कालीन विवेचक उ0नि0 अश्वनी मिश्रा द्वारा साक्ष्य संकलन कर वैज्ञानिक विधि से विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था ।

Nine people, including a woman, have been sentenced to seven years in jail for attempt to murder for culpable homicide not

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ