Barabanki News... केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिरौलीगौसपुर तहसील के नियामतगंज बाजार में शनिवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की।
राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मोदी का कार्यकाल भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव साबित हुआ है। इन वर्षों में भारत ने गरीबी, भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद जैसी समस्याओं पर प्रभावी प्रहार किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन को बदल दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना, जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि आज देश का गरीब और सामान्य नागरिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी आज देश में विकास का मॉडल बनकर उभर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए संकल्प लिया और देशहित में जनभागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया। मंडल अध्यक्ष अभिषेक मौर्य,पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय,राकेश शुक्ला,पंकज मिश्रा, तेजनारायण जायसवाल राम सुरेश गुप्ता,अमित मौर्य,रमाशंकर लोधी, लीलाधर मिश्रा,राम अक्षयबर लोधी, श्याम नाथ साहू,बिपिन दुबेदी, आदि लोग मौजूद रहे।
Narendra Modi's tenure has laid strong foundation for India's future: Satish Sharma

0 टिप्पणियाँ