ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: परिवारिक कलह में दो मासूम बच्चों की मां ने लगाई फांसी

 

Barabanki News... जिले के मसौली थाना क्षेत्र में बीती रात एक 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका के पिता ने अपने दामाद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार रात मसौली थाना क्षेत्र के डडियामाऊ गांव के दीपक सिंह की 32 वर्षीय पत्नी प्रियंका सिंह ने घर के एक कमरे मे साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी के फंदे से झूलती मां को देखकर उसकी मासूम बच्चियां चिल्लाने लगीं। 6 वर्षीय गौरी और 3 वर्षीय बेबी को रोते बिलखते देख पूरे गांव मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गोंडा के कटरा बाजार से आये मृतका के पिता प्रताप नारायण सिंह और मां सुशीला सिंह ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व प्रियंका की शादी हुई थी। घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी में आये दिन वाद-विवाद होता रहता था। घटना के भी दिन पति पत्नी के बींच विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Mother of two children hanged to death in family feud

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ