ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: विकसित-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल है मोदी सरकार-सतीश शर्मा

 

Barabanki News... प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल है।कहा कि पीएम मोदी ने इन 11 वर्षों में भारत को न केवल वैश्विक पहचान दिलाई, बल्कि उनकी सरकार की उपलब्धियां देशवासियों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुईं हैं और मोदी 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास का प्रतीक बन गए हैं। उनके कार्यकाल में विरासत के साथ विकास की उपलब्धियां गौरवान्वित कर रही हैं। 


   

उक्त विचार नगर के एक टोटल में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री ने कहा कि 11 वर्षों का यह कार्यकाल सेवा को संकल्प के रूप में ,सुशासन को संस्कृति के रूप में और आंतरिक व बाह्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने बताया कि मोदी ने देश का राजनीतिक एजेंडा बदल दिया है। 2014 से पहले देश तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति में डूबा था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस,जवाबदेही और रिपोर्ट कार्ड देने वाली राजनीतिक संस्कृति स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी के रूप में परिवारवाद, भ्रष्टाचार एवं तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त, एक भारत ,श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को साकार करने वाला एक समर्थ व सक्षम नेतृत्व देश को मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल ऐसे समय में पूरे हो रहे हैं जब पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सैन्य शक्ति को पाकिस्तान में न सिर्फ परखा बल्कि सेना के अदम्य शौर्य और पराक्रम को भरोसे के साथ देखा।कहा कि स्वदेशी तकनीकों के साथ अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है बल्कि रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है।

   

उन्होंने बताया कि 2014 में मात्र 1940 करोड़ रुपए के मुकाबले 2024 - 25 में रक्षा निर्यात बढ़कर 23 हजार 622 रुपए पहुंच गया है।साथ ही देश ने अपने पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को अपने बेड़े में शामिल किया है।भारत की मिसाइल शक्ति में सटीकता और पहुंच बढ़ी है।कहा कि देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोई कोशिश करेगा तो पीएम मोदी के नेतृत्व में उसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ही होंगे। अनुच्छेद - 370 की समाप्ति ने भारत की अखंडता को कश्मीर से कन्याकुमारी तक नए स्वरूप में प्रस्तुत किया है।राज्य मंत्री ने कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा ।अब योजनाएं किसी तुष्टिकरण का शिकार नहीं होतीं , बल्कि सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के आधार पर गरीब कल्याण की योजनाएं समाज के हर तबके तक बिना किसी भेदभाव के पहुंच रही है।कहा नक्सलवाद देश में अंतिम सांसे गिन रहा है।इस अवसर पर जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल , एससी - एसटी अयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत,जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा,एमएलसी अंगद सिंह, शरद अवस्थी,हरगोविंद सिंह,राम कुमारी मौर्य,अवधेश श्रीवास्तव,विजय आनंद बाजपेई,अमरीश रावत,अजीत प्रताप सिंह,संदीप गुप्ता,गुरुशरण लोधी मौजूद रहे।

   

 उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन
राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने विजय उद्यान में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को दिखाया गया है।इस दौरान राज्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने उद्यान स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ