रिपोर्ट-अमित गुप्ता
Barabanki News... जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में रविवार को मिट्टी खनन में लगे डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुर्सी थाना क्षेत्र में इन दिनों मिट्टी खनन बड़े पैमाने में हो रहा है। रविवार को मिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने अगासंड गांव के निकट बाइक सवार को रौंदा दिया। हादसे में लखनऊ के तकरोही मोहल्ले का अजय सिंह पुत्र धर्मेद्र सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि भट्टे के नाम पर परमीशन लेकर खनन माफियाओं इधर-उधर मिट्टी बेच रहे हैं। खनन माफिया गांवों के लिए बनी सिंगल सड़कों पर डंपर दौड़ा रहे हैं, जोकि हादसों का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं इस संबंध में उमरा चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि बाइक सवार बहुत तेज था, जो खुद ही जाकर डंपर में जा घुसा। डंपर चालक द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा है।
Mining dumper crushed bike rider, anger among people

0 टिप्पणियाँ