ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: गांजा बेचकर खरीदे ई-रिक्शे से तस्करी करने वाला वांछित धरा गया

 

Barabanki News... जिले के बड्डूपुर थाना पुलिस टीम ने 1 मादक पदार्थ तस्कर को 02 किलो से ज्यादा अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास एक अदद ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है। बरामद ई-रिक्शे को उसने गांजा बेचकर ही खरीदा था और इसी से वो मादक पदार्थों की तस्करी करता था। 

 बड्डूपुर पुलिस टीम ने सोमवार को एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त और मादक पदार्थ तस्कर बड्डूपुर थाना क्षेत्र के गुलराही गांव के मजरे कतुरीकुर्ध के सिकन्दर सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह को शारदा नहर पटरी, बेहड़ा गांव से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा व एक अदद ई-रिक्शा बरामद किया गया। 

 पूछताछ में पता चला है कि अभियुक्त अवैध गांजा बेचकर अपना जीवन-यापन करता है। साथ ही अवैध गांजा को बेचने से प्राप्त रुपये से बरामद ई-रिक्शा खरीदा गया था। पिछली 28 मई को अभियुक्त द्वारा दो व्यक्तियों तिलकराम व सत्यवान को अवैध गांजा बेचा गया था। जिनको थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में अभियुक्त सिकन्दर सिंह भी वांछित था।


Man wanted for selling ganja in e-rickshaw

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ