ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: किराए की कार पर रात में बैठाते थे सवारी, सुनसान इलाकों में लेते लूट, 5 गिरफ्तार

 

Barabanki News... स्वाट/सर्विलांस, कोतवाली नगर व जहांगीराबाद की संयुक्त पुलिस टीम ने लूट की दो घटनाओं का खुलासा कर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट के लगभग 10 हजार रुपये, 04 अदद मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ब्रेसलेट, अवैध तमंचा व कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सान कार बरामद की गई है। 

 पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा लूट की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस टीमों का गठन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस, थाना कोतवाली नगर व जहांगीराबाद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद सेा कोतवाली नगर व जहांगीराबाद क्षेत्र में हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा कर मंगलवार को प्रकाश में आये 05 अभियुक्तो लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के सराय शेख के सुमित वर्मा पुत्र स्व0 चन्द्रेश, लखनऊ के ही पीजीआई थाना क्षेत्र के मौलवी खेडा़ के अभिषेक ठाकुर पुत्र स्व0 रिंकू सिंह, बीबीडी थाना क्षे्त्र के कुम्हारन का पुरवा के नितिन यादव पुत्र बब्लू यादव, मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के भलउ चंदेरी गांव के हिमाचल चौहान पुत्र राजेश और लखऩई के ही बीबीडी थाना क्षेत्र के सराय शेख गांव के सुदेश यादव पुत्र संतोष यादव को गिरफ्तार किया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से 04 अदद स्मार्ट फोन, एक अदद ब्रेसलेट सफेद धातु, 01 अदद ब्लूटूथ Oneplus, घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सान कार, 02 अदद अवैध तमंचा .12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर, व कुल 10100 रुपये नकद बरामद कर किया गया। शेष वांछित एक अभियुक्त शिवम यादव पुत्र चन्द्रिका प्रसाद उर्फ छोटे निवासी सराय शेख, सतरिख रोड थाना बीबीडी जनपद लखनऊ की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

 पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है, जो किराये की कार लेकर चारबाग व कमता, लखनऊ से रात्रि में दूर की सवारियों को कार में बैठा कर सूनसान रास्ते में उन्हें डरा धमका कर नकदी व सामान छीन लिया जाता था एवं सवारियों से वांछित अभियुक्त शिवम् के बैंक एकाउण्ट के क्यूआर कोड को स्कैन करा कर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराने के बाद उन्हें बीच रास्ते में ही उतार दिया जाता था। दिनांक- 02.06.2025 को अभियुक्त सुमित के पिता की वैगनऑर कार से अभियुक्तगण सुमित, अभिषेक, सुदेश व नितिन द्वारा रात्रि करीब 10.00 बजे, अवध बस स्टैण्ड कमता से एक व्यक्ति को बैठाकर थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत लूट कारित की गई थी, जिसमें पीड़ित का मोबाइल, 600/- रुपये नकद एवं 7401/- रुपये, अभियुक्त शिवम् के एकाउण्ट में क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रांसफर करावाये गये थे। दिनांक 07.06.2025 को अभियुक्तगण सुमित, अभिषेक, नितिन व हिमाचल द्वारा लखनऊ के कठौता से टाटा नेक्सान कार को किराये पर लेकर चारबाग से एक सवारी बैठाकर थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत किसान पथ सर्विस लेन के पास उसे डरा धमका कर 9500/- रुपये नकद, ब्रेसलेट, मोबाइल छीन लिया गया तथा पीड़ित से अभियुक्त शिवम् के बैंक एकाउण्ट के क्यूआर कोड को स्कैन कराकर 10,000/- रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के बाद उतार कर भाग गये थे। घटना में प्रयुक्त एक कार टाटा नेक्सान बरामद कर ली गई है तथा दूसरी कार के सम्बन्ध में भी कार्यवाही की जा रही है। 

 08 मई को वादी जीत कुमार पुत्र चन्द्रभान ग्राम व पोस्ट करही खास थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दिया गया कि वह मुम्बई से दिनांक 07/06/2025 की रात्रि समय करीब 11.50 बजे, फ्लाइट से लखनऊ अमौसी एअरपोर्ट आया था, जहां से कैब बुक कर चारबाग बस डिपो पहुंचा था, किन्तु सिद्धार्थनगर के लिए उस समय कोई बस नहीं थी। एक प्राइवेट कार ने बस्ती तक जाने को कहा गया, जिस पर वह उस कार में बैठ गया, जिसमें ड्राइवर सहित चार लोग पहले से ही मौजूद थे, चारबाग से निकलने के बाद कार में मौजूद चारो लोग उसके साथ गाली गलौज मारपीट करने लगे और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे तथा उसके पास मौजूद नगदी और गूगल-पे में मौजूद 10000/- रू0 किसी स्कैनर पर UPI से भेज लिया तथा दो मोबाइल, एक चांदी का ब्रेसलेट, ब्लूट्थ भी छीन लिया और रास्ते में किसान पथ के पास समय करीब 01.30 बजे, गाडी से निकालकर बाहर फेक दिया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0- 577/2025 धारा 309(6)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 वहीं ववादी सुबोध कुमार राय निवासी ग्राम भगौली थाना बिदूपुर जनपद वैशाली (बिहार) द्वारा थाना जहांगीराबाद पर सूचना दी गई कि 7 मई की रात्रि समय करीब 10.30 बजे, अवध बस स्टैण्ड लखनऊ से गोण्डा जाने के लिए वाहन खोज रहा था, तभी अभियुक्तगण द्वारा गोण्डा चलने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया गया एवं डरा धमकाकर मारपीट, गाली गलौज करके उसके मोबाइल से 03 बार में 7401/- रूपये ट्रांसफर करा लिये व जेब से 600/- रूपये नकद निकाल लिए तथा समय करीब 23.30 बजे थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत लाला का पुरवा मजरे पिपरौली में उतार दिया। उक्त सम्बन्ध में थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0- 174/2025 धारा 309 (4)/115(2)/351(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ