Barabanki News... पुलिस और जिला प्रशासन ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत अदद ट्रक जब्त कर लिया है। जनवरी 2022 में इस ट्रक को गोवंशों का वध करने की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया था।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस गोवंशों की तस्करी में पकड़े गये वाहनों को गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में जिलाधिकारी को आख्या प्रेषित कर जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 05/06 2022 की रात की रात असन्द्रा थाना क्षेत्र के पलौली में गोवंशों का वध करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर ट्रक UP 62 T 7632 से 04 गोवंश बरामद हुए, जिनके पैर में रस्सी बंधी हुई थी। साथ ही मौके पर लकड़ी का ठीहा, 03 अदद छुरी, व रस्सी बरामद हुई। इस सम्बन्ध में असन्द्रा थाने पर केस पंजीकृत किया गया था।
पुलिस द्वारा उपरोक्त वाहन के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला गांव के अरशद रंगरेज पुत्र शमशुद्दीन के नाम पर पंजीकृत है। आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से गोवंशों का मांस बिक्री के उद्देश्य से परिवहन किये जाने में उक्त वाहन का प्रयोग किया गया। जिसके आधार पर थानाध्यक्ष असन्द्रा द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित वाहन/ट्रक UP 62 T 7632 को चिन्हित कर जब्तीकरण हेतु जिला मजिस्ट्रेट को आख्या प्रेषित की गई जिसके आधार पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उपरोक्त वाहन को जब्त करने का आदेश पारित किया गया। जिसके अनुपालन में असन्द्रा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा गोवध निवारण अधिनियम की धारा 05(क) की उपधारा 7 के तहत जब्त कराया गया।
Jaunpur truck seized under Prevention of Cow Slaughter Act

0 टिप्पणियाँ