Barabanki News... आबकारी निरीक्षक की टीम ने सोमवार को 9 स्थानों पर छापेमारी कर 37 लीटर कच्ची शराब बरामद की है और 1 मुकदमा दर्ज किया है। छापेमारी के दौरान 700 किलो महुआ लहन नष्ट किया गया है।
आपको बता दें कि आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलायें जा रहें प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत ज़िलाधिकारी के आदेशानुसार सोमवार को रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के पांडे पुरवा, पुरे बजार में आबकारी निरीक्षक टीम द्वारा दविश दी गई। दविश के दौरान 9 स्थानों पर छापें मारते हुए लगभग 12 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 1अभियोग पंजीकृत किया। मौके पर 50 किलो महुआ लहन को नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त जरगांवा, रसूलपुर थाना असंद्रा में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -3 हैदरगढ़ व क्षेत्र 2 रामसनेही की संयुक्त टीम द्वारा दविश दी गई। दविश के दौरान 7 स्थानों पर छापा मारते हुए लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी अधिनियम के तहत 2 अभियोग पंजीकृत किये गए। मौके पर 650 किलो महुआ लहन को नष्ट किया गया। इस प्रकार कुल 37 लीटर कच्ची शराब पकडी गई तथा 700 किलो लहन नष्ट किया गया। दविश के दौरान उक्त ग्राम के ग्राम वासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया एवं मुखबिरो को सतर्क करते हुए गाँव वालों से अवैध शराब की सूचना देने की अपील की गई।
Excise department raids, 7 liters of raw liquor seized, 700 kg lahan destroyed

0 टिप्पणियाँ