Barabanki News... जिले के फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी में वांछित दो अभियुक्ताों को गिरफ्तर कर लिया है। इनके पास नकदी और तमंचा बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक बीती रात स्वाट व फतेहपुर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने लूट/चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने तालगांव नहर पटरी पुल पर दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा किसी का इंतजार करने की सूचना दी । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगे तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के टेकुआ मजरे बसारी के भागी उर्फ पंकज पुत्र सूरजलाल और रामनगर थाना क्षेत्र के बाराती लाला का पुरवा मजरे मधवा जलालपुर को गिरफ्तार किया। घायल अभियुक्त भागी उर्फ पंकज उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से चोरी से सम्बन्धित 10,400 रुपये नगद, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद खोखा व तीन अदद जिंदा कारतूस .315 बोर तथा चोरी के पान मसाला के पैकेट बरामद किया गया।
आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तगण भागी उर्फ पंकज समर सिंह उर्फ पपली उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेहटी में एक घर से 3-4 जून की रात नगदी व सोने चांदी के आभूषण तथा पान मसाला के पैकेट चोरी किया गया था,। इस सम्बन्ध में फतेहपुर कोतवाली पर केस पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त समर सिंह उपरोक्त थाना रामनगर का हिस्ट्रीशीटर, एच.एस. नम्बर-70(ए) तथा अभियुक्त भागी उर्फ पंकज उपरोक्त थाना मो0पुर खाला का हिस्ट्रीशीटर, एच.एस. नम्बर 22(ए) है। पुलिस द्वारा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
Escaped and history-sheeter Papali arrested after the encounter

0 टिप्पणियाँ