Barabanki News... लखनऊ जेल में जिले के एक विचाराधीन 50 वर्षीय कैदी की मौत हो गई है। कैदी ने जिन परिजनों का नाम बताया था, उनमें से कोई भी शव लेने नहीं पहुंचा इसलिए जेल प्रशासन बंदी के अंतिम संस्कार में दिक्कत हो रही है।
लखनऊ जेल प्रशासन के मुताबिक विचाराधीन बंदी कोतवाली नगर क्षेतर का खाना बदोश कमरूद्दीन पुत्र इस्लाम अंसारी 001/25 धारा-3 आपी० (यूपी) एक्ट. 174 (सी), रेलवे एक्ट थाना आरपीएफ/ पोस्ट/ बीबी के व 108/25, धारा-174 (सी०), 147 रेलवे एक्ट थाना आरपीएफ पोस्ट/ बीबी के के वाद में 14 मई से लखनऊ जिला कारगार में निरूद्ध था। उक्त बंदी ABNORMAL BEHAVIOUR WITH GENERALISED WEAKNESS WITH HYPERTENSION WITH RETROPULSION WITH EMACIATED LOOK की बीमारी से पीड़ित था। 5 जून को कारागार चिकित्साधिकारी के परामर्शानुसार उसे बलरामपुर चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसे भर्ती कर उपचारित किया गया। 07 जून को उसे केजीएमयू लखनऊ संदर्भित कर दिया गया। बंदी कमरूद्दीन पुत्र इस्लाम अंसारी की केजीएमयू में उपचार के दौरान गुरुवार को शाम सवा 5 बजे मौत हो गई।
लखनऊ जेल प्रशासन के मुताबिक बन्दी कमरूद्दीन पुत्र इस्लाम अंसारी द्वारा अपने जिन परिजनों का नाम बताया गया था। न तो उनसे कोई सम्पर्क हो पा रहा है और न ही उनमें से कोई उक्त बन्दी के शव को प्राप्त करने हेतु उपस्थित हुआ है। इसके कारण बन्दी के अन्तिम संस्कार हेतु उसके शव को परिजनों के सुपुर्द किये जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
लखनऊ जेल प्रशासन ने अपील की है कि बन्दी कमरूद्दीन पुत्र इस्लाम अंसारी के परिजन कारागार से सम्पर्क करें।
District prisoner dies in Lucknow jail, no one reaches to collect body

0 टिप्पणियाँ