ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: श्रीराम महायज्ञ में दिखा भक्तों का उत्साह, फिजाओं में फैली धूप दीप नैवेद्य की सुंगंध

 

रिपोर्ट-अमित गुप्ता 

 Barabanki News... निन्दूरा विकासखंड क्षेत्र के बिसई गांव स्थित नवहाई कुटी माता राम जानकी व बाबा प्रसाद दास जी की समाधि पर गंगा दशहरा के उपलक्ष में छः दिवसीय श्रीराम महायज्ञ और सीताराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम में यज्ञ समिति के सदस्य व स्थानीय लोग पूरी तन्मयता से लगे रहे। इस दौरान गांव का माहौल देखते ही बन रहा था।

रविवार को अयोध्या धाम से पधारे अचार्य सुशील दास और हनुमानगढ़ी गद्दी नशीन श्री प्रेमदास महाराज के उत्तराधिकारी डॉ महेश दास महाराज ने पंचांग पूजन करते हुए मंडप प्रवेश की पूजा की। इस दौरान यज्ञ के यजमानों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। यज्ञ समिति के सदस्य व स्थानीय लोग पूरी तन्मयता से यज्ञ कार्यक्रम के संचालन में सहभाग करते रहे। मंत्रों की गूंज के बीच धूप दीप नैवेद्य की सुंगंध जैसे चारों तरफ फैलती जा रही थी, वैसे वैसे वातावरण अपने आप दिव्यता को धारण करता चला जा रहा था। बताते चलें कि इस समय नवहाईं कुटी पर हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है जिसे देखकर सैकड़ों भक्त काफी खुश हुए।पूजन में आए हुए भक्तगण मंदिर परिसर निर्माण को देखते ही रह गए। इस मौके पर अचार्य सुशील दास ,डॉक्टर महेश दास,महंत राणा दास, एडवोकेट ज्योति सिंह, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

Devotees show enthusiasm in Shri Ram Maha Yagya, the fragrance of incense spread in Fijas


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ