रिपोर्ट-नितेश मिश्रा
Barabanki News... प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जिले में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के दौरान काफी सहज नजर आए। पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए वो बीच-बीच में उनसे सवाल करते रहे और कई मुद्दों पर उनकी गवाही भी मांगी। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग के सवालों पर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पत्रकारों से उनकी वार्ता तक करा दी।
प्रेस वार्ता को ब्रीफिंग में आपातकाल के बहाने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लाकर लाखो लोगों को जेल में डाल दिया था पत्रकारिता का दमन किया, जिसमें भी कांग्रेस सरकार के कदम का विरोध किया उसको जेल में डाल दिया गय। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वालों को देश कभी नहीं भूलेगा। ब्रजेश पाठक ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। ब्रीफिंग खत्म होने के बाद जैसे ही पत्रकार ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आपातकाल पर दिए बयान को लेकर सवाल किया, ब्रजेश पाठक ने सपा पर हमला बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कानून की धज्जियां उड़ाना सपा का पुराना शगल है। उऩ्होंने कहा कि सपा की सरकार में हर जिले में सीएम बैठता था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सपा समर्थित गुंडे माफिया जमीनों पर कब्जे करते थे। फिर वो पत्रकारों से ही पूछते हैं कि करते थे के नहीं करते थे। उन्होंने एक सीनियर पत्रकार को मुखातिब करते हुए उनसे पूछा कि आप बताओ, आप तो सीनियर पत्रकार हो ऐसा होता था कि नहीं होता था।
अखिलेश यादव के PDA पर किए गए सवाल पर वो कहते हैं कि पिछड़े दलितों से सपा का कोई लेना देना नहीं, उनका PDA परिवार डेवलपमेंट आथारिटी है। वो फिर सवालों से कहते हैं कि आप पुरानी खबरे और वीडियो निकाल लो इन्होंने परमोशन में आरक्षण का विरोध किया था कि नहीं। वो कई बार कहते हैं कि आप बताओ किया था कि नहीं। महिला आरक्षण पर सपा के द्वारा बिल फाड़ने के बारे में भी वो पत्कारों से पूछते हैं कि ऐसा हुआ था कि नहीं। ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि दलितों पर जब-जब अत्याचार हुआ सपा ने किया है, सपा ने सिर्फ अपने परिवार पर ध्यान दिया है, जब टिकट की बात आती है, सपा में भागीदारी की बात आती है जब कितने यादव बिरादरी के लोगों को टिकट देते है। इसके बाद वो बिजली के सवाल पर भी पत्रकारों से गवाही मांगते हैं और अवधी भाषा में बात करने लगते हैं।
वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा मथुरा, काशी में बनाए जा रहे कॉरिडोर को लेकर सवाल उठाया गया कि इन कॉरिडोर से उनका वास्तविक स्वरूप बिगड़ रहा है इसपर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास हो रहा है वो भोलेनाथ की कृपा से हो पा रहा है, हम लोग सनातन को मानने वाले है और उन्हीं की कृपा से चराचर यह विश्व चल रहा है। इटावा में कथावाचकों के हमले पर सवाल के जवाब में भी वो कहते हैं कि आप पता कर लो कार्रवाई उस मामले में हो रही है। महंगाई के सवाल पर भी पत्राकारों से पूछते हैं कि आपकी तनख्वाह बड़ी है कि नहीं। इसके बाद वो सेमिनार को संबोधित करने चले जाते हैं और थोड़ी देर बाद पत्राकरों को रुके रहने का संदेश भेजवाते हैं और कहते हैं कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को बुलवाया है। उनके सामने आपसे बात करवाऊंगा। करीब एक घंटे के बाद वो फिर लौटते हैं और पत्रकारों से सीएमओ और दूसरे अधिकारियों से वार्ता कराते हैं।
Deputy CM's spontaneity, questions asked to journalists, sought testimony and spoke in typical duration, watch full video

0 टिप्पणियाँ