ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: DM का निर्देश, अनुबंधित बसें केवल निर्धारित स्टॉप से ही बैठाएं सवारी, अवैध ठहराव पर होगी सख्त कार्रवाई

 

Barabanki News... DM शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय वाणिज्य बंधु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में लागू एकल दिशा (वन-वे) मार्गों की व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए नगर निकाय एवं यातायात पुलिस आपसी समन्वय से सतत निगरानी करें और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई भी करते रहें

 उन्होंने परिवहन निगम तथा अनुबंधित निजी बसों के संचालन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बसें केवल निर्धारित बस स्टॉप या स्टॉपेज से ही सवारियां बैठाएं और उतारें। किसी भी दशा में चौराहों या अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अवैध रूप से बस रोककर सवारी बैठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा और उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामी व चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। शहर में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों की व्यवस्था पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ये बाजार केवल निर्धारित स्थलों पर ही संचालित हों तथा दुकानें सड़क की सफेद पट्टी के अंदर ही लगाई जाएं, ताकि यातायात बाधित न हो और आमजन को असुविधा न हो। शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए उन्होंने नगर पालिका परिषद एवं एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में कम से कम दो से तीन स्थानों की पहचान कर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने नगर पालिका व विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर लटकते तारों और बीच सड़क में लगे विद्युत खंभों की पहचान कर उन्हें शिफ्ट करने की कार्यवाही जल्द प्रारंभ की जाए। 

व्यापारी संगठनों ने नाका-सतरिख चौराहे सहित कई प्रमुख स्थलों पर ठेले व अस्थायी दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका व पुलिस को संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने तथा नियमित निगरानी के निर्देश दिए। मालगोदाम रोड स्थित वेंडिंग जोन में वर्षा ऋतु में होने वाली जलभराव की समस्या को संज्ञान में लेते हुए DM ने ईओ नगर पालिका को वहां जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने व मरम्मत कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित व्यापारियों से अपील किया कि वे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शहर को स्वच्छ, सुगम व अतिक्रमणमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था, बाजार प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा अतिक्रमण नियंत्रण को लेकर व्यापारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए, ताकि जनसुविधा के अनुसार कारगर समाधान लागू किए जा सकें।

DM directs, contracted buses should ride only from designated stops, strict action will be taken on illegal stoppages


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ