ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: कब्रिस्तान के सामने शराब की दुकान स्थानांतरित करने पर बवाल, पुलिस ने शांत कराया मामला

 



Barabanki News... जिले के सफगदरगंज थाना क्षेत्र में बांसा-सफदरगंज मार्ग पर स्थित चक गांव के मजरे रहरामऊ में संचालित देशी शराब की दुकान कब्रिस्तान के सामने स्थानांतरित करने पर रविवार को एक सैकड़ा से अधिक महिलाआ और पुरुषों ने मार्ग जाम कर दिया और दुकान का शटर बंद कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए एक सप्ताह के अंदर सहमति से दूसरी जगह शराब की दुकान स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। 

 बताते चलें कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के चक गांव में करीब 20 वर्षो से मास्टर योगेंद्र वर्मा पुत्र सूर्यलाल की मार्केट मे अनुज्ञापी अभिनाश जयसवाल की देशी शराब की दुकान संचालित है। अब आबादी एव मैरिज लान बन जाने के कारण अनुज्ञापी जयसवाल ने गांव के दूसरे छोर पर समुदाय विशेष के कब्रिस्तान के सामने स्थित अरविन्द पुत्र हरिनाम वर्मा की दुकान में देशी शराब की दुकान स्थानांतरित कर दी। रविवार को जैसे ही दुकान खुली, करीब एक सैकड़ा महिला और पुरुषों ने दुकान का शटर गिराते हुए सड़क जाम कर दिया। घंटो चले बवाल के बाद मौक़े पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह और आबकारी निरीक्षक राम श्याम त्रिपाठी ने ग्रामीणों को शांत कराया और अनुज्ञापी अभिनाश जयसवाल को एक सप्ताह तक मास्टर योगेंद्र की ही मार्केट में दुकान संचालित करने और ग्रामीणों की सहमति से नये स्थान का चयन करने के निर्देश दिये। 

चक गांव में शराब की दुकान को स्थानांतरित कर कब्रिस्तान के सामने करने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उनका कहना है कि नये स्थान के निकट कब्रिस्तान के आलावा कृषि भूमि है। जहां पर हर समय महिलाओं का आना-जाना रहता है। जहा पर कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीण राहुल गुप्ता, दुर्गेश, साबिर, अबुल हसन, कुरैशा, रजिया बानो, अजीमुद्दीन, सलिहा खातून, अलीम, कमरुल निशा, मो0 आलम सहित एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने दुकान को गाव के बाहर संचालित करने की मांग की है।

Controversy erupted over shifting of liquor shop in front of cemetery




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ