Barabanki News... जिले में प्राइवेट गाड़ियों का कॉमर्शियल उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। परिवहन विभाग के विशेष संघन चेकिंग अभियान के दौरान हर रोज बड़ी तादाद में ऐसी प्राइवेट गाड़ियां पकड़ी जा रही हैं, जिनका कमर्शियल उपयोग किया जा रहा था।
आपको बता दें कि नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भरने वाले वाहनों पर इन दिनों परिवहन विभाग की तरफ से शिंकजा कसा जा रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग का विशेष संघन चेकिंग अभियान जारी है। परिवहन आयुक्त के निर्देशन में प्रवर्तन टीमों द्वारा लगातार विभिन्न मार्गो पर अभियान चलाकर ओवरलोड़, बिना रजिस्टेªशन समेत प्राइवेट का कमर्शियल उपयोग करने वाले वाहनो पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला व यात्री/मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की संयुक्त टीम ने लखनऊ-बाराबंकी, बाराबंकी-अयोध्या, बाराबंकी-गोण्डा समेत विभिन्न मार्गो पर संघन चेकिंग के दौरान 14 वाहनों को सीज किया। अभियान की जानकारी होने पर निजी वाहन संचालको मे हड़कंप मच गया। एआरटीओ ने बताया कि सोमवार को ओवरलोड़, बिना रजिस्ट्रेशन, प्राइवेट का व्यवसायिक उपयोग मिलने पर कुल 14 वाहनों को थानों में निरुद्ध किया गया।
Commercial use of private vehicles is being done indiscriminately, action is being taken in the checking campaign

0 टिप्पणियाँ