ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: महिला ग्राम प्रधान की सराहनीय पहल, युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए की ये बड़ी पहल

 

Barabanki News... जिले के सिरौलीगौसपुर तहसील और ब्लॉक के एक गांव की महिला ग्राम प्रधान ने युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए बड़ी सराहनीय पहल की है। महिला प्रधान ने गांव में एक आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना की है। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

 सिरौलीगौसपुर ब्लॉक के रामपुर भवानीपुर की ग्राम प्रधान गजाला खातून ने सचिव मनीष के सहयोग से गांव में एक आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना करवाई है। ब्लॉक से 15 किलोमीटर दूर इस पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सुविधाएं दी गई हैं। खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ग्राम प्रधान गजला खातून और सचिव मनीष ने यह पहल की है। पुस्तकालय में सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, गणित, अंग्रेजी और एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध हैं। 

छात्रों की सुविधा के लिए पुस्तकालय में कंप्यूटर, बिजली और इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। इससे विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन कर सकते हैं। पहले छात्रों को प्राइवेट लाइब्रेरी के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता था। अब उन्हें सभी सुविधाएं गांव में ही मिल रही हैं। हिमांशु कुमार, आनंद कुमार, अमित वर्मा समेत कई छात्रों का कहना है कि शांत वातावरण और उपलब्ध सुविधाएं उनकी पढ़ाई में मददगार साबित हो रही हैं। प्रधान प्रतिनिधि नियाज अंसारी के अनुसार, यह पुस्तकालय गांव के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा का केंद्र बन गया है। यह आसपास के गांवों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों की सुविधा को देखते हुए पुस्तकालय को पहले ही खोल दिया गया है। औपचारिक उद्घाटन जल्द किया जाएगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के नए युग की शुरुआत है।


Commendable initiative of Mahila Gram Pradhan, this big initiative for the better future of youth


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ