ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: GIC टैक्सी स्टैंड पर चला चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप, 2 गाड़ी सीज,12 का चालान

 

Barabanki News... जिली में निजी वाहनों का कॉमर्शियल वाहनों के तौर पर इस्तेमाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इसके खिलाफ परिवहन विभाग लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को परिवहन आयुक्त के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष संघन चेकिंग अभियान के तहत टीम ने GIC स्थित स्टैण्ड़ पर प्रवर्तन टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान 12 वाहनोें का चालान और 2 को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से निजी वाहन संचालको में हड़कम्प मच गया।
आपको बता दें कि निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ परिवहन आयुक्त के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष संघन चेकिंग अभियान के अन्तर्गत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला व यात्री/मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी व यातायात प्रभारी रामयतन यादव की संयुक्त टीम ने GIC आडिटोरियम स्थित प्राइवेट कार स्टैण्ड़ समेत विभिन्न मार्गो पर चेकिंग की। जांच के दौरान प्रवर्तन टीम को देख निजी वाहन संचालको मे हड़कम्प मच गया। चेकिंग के दौरान टीम ने पत्रावलियो की जांच कर 12 वाहनो का चालान एंव 2 वाहन सीज किये। तथा संचालको को कमर्शियल करवाकर वाहन संचालित करने की चेतावनी दी। इस सम्बन्ध मे एआरटीओ श्रीमती शुक्ला ने बताया कि शहर के जीआईसी स्थित प्राइवेट वाहन स्टैण्ड़ समेत पल्हरी चैराहा, रामनगर तिराहा पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 12 वाहनो का चालान एंव 2 वाहनो को थानो मे निरुद्ध किया गया।


Checking operation at GIC taxi stand, stirred up, 2 vehicles seized, 12 challans issued

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ