ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: PDA वर्ग का उत्पीड़न कर रही BJP की डबल इंजन की सरकार-रीबू श्रीवास्तव

 

Barabanki News... BJP की डबल इंजन सरकार PDA वर्ग का उत्पीड़न और उनके अधिकारों का हनन कर रही है। आज थानों में PDA वर्ग की शिकायतों पर एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही हैं। उक्त विचार समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने सदर विधानसभा कार्यालय पर समाजवादी PDA जन चौपाल के दौरान व्यक्त किए। 

 समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने जातीय जनगणना जल्द से जल्द कराए जाने की मांग की और कहा कि इसके बिना सामाजिक न्याय अधूरा है। इस अवसर पर विधायक धर्मराज यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी PDA एकजुटता से डरी हुई है और तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर पीडीए वर्ग को भटकाने की कोशिश कर रही है। 

 उन्होंने इटावा में हुई घटना को निंदनीय बताते हुए सरकार पर तीखा वार किया और कहा कि सरकार के इशारे पर हो रहे PDA वर्ग का उत्पीड़न को समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों पर कड़ी से कड़ी न हुई तो समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान,लोकतंत्र और समाज के शोषित और वंचित वर्ग के हितों के लिए खुलकर लड़ रही है। कार्यक्रम में रीबू श्रीवास्तव ने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राबिया बेगम को महिला सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया। 

 इस अवसर पर मुख्य रूप से सपना रावत,प्रीतम सिंह वर्मा,हुमायूं नईम खान,नसीम कीर्ति,सुरेश गौतम,पूनम यादव,संतोष जयसवाल,मो कलाम,विनय यादव,कमलेश रावत,ऊषा वर्मा,रजनी यादव,ललिता यादव,मुन्नी पाल,पूर्व प्रमुख माया देवी,राजकुमारी कश्यप,पूजा गुप्ता,हसीना बानो,श्यामा यादव,अन्नू मिश्रा,पूनम सैनी,उर्मिला सैनी,उर्मिला रावत,संजू रावत समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रही।

BJP's double-engine government harassing PDA class


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ