Barabanki News... बहुप्रतिछित बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज को स्वीकृति मिलने के बाद निवर्तमान सांसद उपेंद्र सिंह रावत के आवास पर पहुंचकर कस्बे के लोगों ने उनका स्वागत और सम्मान किया। साथ ही बंकी से गुजरते वक्त भी स्थानीय लोगों ने निवर्तमान सांसद का भव्य स्वागत किया। आपको बता दें रेलवे मंत्रालय ने अभी हाल में बहुप्रतिछित बंकी क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज को मंजूरी दी है। पुल के लिए 87 करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है। इस पुल के बनने से बंकी कस्बे के लोगों को काफी फायदा होगा। सालों से क्रॉसिंग की वजह से तेज रफ्तार दौर में पिछड़ेपन का दंश झेल रहे यहां के लोगों में ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति से खुशी की लहर है। इसलिए वो इस ओवर ब्रिज के लिए प्रयास करने वालों के स्वागत और सत्कार में जुटे हैं। निवर्तामन सांसद उपेंद्र रावत ने भी इस ओवर ब्रिज के लिए काफी प्रयास किए थे। जिसका नतीजा है कि सालों से टेढ़ी खीर बना बंकी रेलवे का क्रॉसिंग का ओवर ब्रिज अब मूर्त रूप लेने लगा है।
ओवर ब्रिज की स्वीकृति से गदगद स्थानीय सैकड़ों निवासी निवर्तमान सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के आवास पर पहुंच रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। स्थानीय लोग निवर्तामन सांसद उपेंद्र रावत को फूल माला पहनाकर स्वागत ककर रहे हैं। यही नहीं बंकी से गुजरते वक्त भी स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अनुप यादव ,सुनील कुमार मौर्या ,देवराज त्रिपाठी ,राहुल जैसवाल ,सतीश जैसवाल ,विद्या सागर शर्मा ,मनीष गौतम सभासद ,राहुल रावत सभासद ,रजी सिद्दीकी सभासद ,आशीष अवस्थी बूथ अध्यझ ,उत्कर्ष जैसवाल बूथ अध्यझ ,अनीता सिंह ,रामू लोधी ,ख़ुशी राम यादव पूर्व वाइस चेयरमैन ,इरफ़ान ,टोनी ,शिव स्वामी वर्मा जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ भाजपा ,नवीन राठौर जिला संयोजक लघु उधोग शिव कुमार शर्मा ,दिनेश चन्द्र रावत ,सहित सैकड़ो की संख्या में देव तुल्य कार्य कर्ता व नगरवासी उपस्थित रहे!
Approval for overbridge at Banki crossing, welcome to outgoing MP


0 टिप्पणियाँ