ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: नियुक्ति हुई नहीं, भ्रष्टाचार की हो गई शिकायत, रामनगर PG कालेज के प्रिंसिपल ने वायरल खबरों को बताया भ्रामक

 

Barabanki News... जिले के रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कॉलेज में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार के आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक कोई नियुक्ति नहीं हुई है। चयन प्रक्रिया उच्च न्यायालय व निदेशक उच्च शिक्षा की अनुमति से प्रारंभ की गई थी। बाद में उसे स्थगित कर दिया गया। प्रो.मिश्र के अनुसार अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग ने शिकायत को निराधार मानकर खारिज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह शिकायत महाविद्यालय की छवि खराब करने की मंशा से की गई थी।
दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट और अन्य सोशल मीडिया पर रामनगर पी०जी० कालेज में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार की बात कही गई थी। वायरल खबरों का संज्ञान लेने के बाद रामनगर पी०जी० कालेज के प्रिंसिपल ने लोकायुक्त से जाँच कराये जाने विषय में विज्ञप्ति जारी की। प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने बताया है कि अभी तक कालेज में तृतीय श्रेणी के उक्त कथित पदों पर किसी प्रकार की कोई नियुक्ति नहीं की गयी है। वरन् उच्च न्यायालय रिट संख्या 3588/2024, दिनाँक 07.03.2024 के पारित आदेश एवं निदेशक उच्च शिक्षा, प्रयागराज से प्राप्त अनुज्ञा के अनुसार डॉ० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की परिनियमावली की धारा 18.3/6 (ख) के अनुपालन में, प्रबन्ध समिति, रामनगर पी०जी० कालेज, रामनगर, बाराबंकी द्वारा चयन प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया था, जो वर्तमान में स्थगित है। 

प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने स्पष्ट किया कि इस चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाकर एक शिकायत,राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग में भी की गयी थी, जिस पर 23 जून को आयोग द्वारा उक्त शिकायत को तथ्यों से परे मानते हुये प्रकरण को निरस्त कर दिया। यह शिकायत मात्र कालेज की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से श्री अमिताभ ठाकुर द्वारा लोकायुक्त के यहाँ दर्ज करायी गयी है।


Appointment not made, complaint of corruption was made, principal of Ramnagar PG College called viral news misleading


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ