ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP: ITI में प्रवेश के लिए 22 जून तक करें आवेदन

 

Lucknow News... प्रदेश के युवाओं के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी scvtup.in वेबसाइट पर 22 जून, 2025 की रात्रि 12:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

नोडल प्रधानाचार्य श्राज कुमार यादव ने बताया कि उक्त वेबसाइट पर प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित राजकीय ITI, निजी ITI एवं उनमें संचालित व्यवसायों की पूरी जानकारी उपलब्ध है। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देश भी वेबसाइट पर स्पष्ट रूप से दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण पुस्तिका डाउनलोड कर प्रवेश प्रक्रिया, योग्यता एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।

Apply for ITI admission by June 22


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ