Barabanki News... अहमदाबाद की विमान दुर्धटना ह्रदय विदारक आपदा है। इसमें सैंकड़ों यात्रियों तथा दर्जनों डाक्टरों को अपनी जान गवानी पड़ी। इस त्रासदी ने हमें बहुत पीड़ा दी है। हादसे सिर्फ संयोग नहीं होते, वे लापरवाही और व्यवस्था की कमजोरी का परिणाम होते हैं। अहमदाबाद विमान दुर्घटना ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता को सामने ला दिया है। प्रत्येक जान अनमोल है और उसकी सुरक्षा सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है इस दुःख की घड़ी में मेरी शोक संवेदनायें प्रभावित परिवारों के साथ है।
उक्त शोक संवेदना शुक्रवार को पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने अपने ओबरी आवास पर अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ए1-171 जो टेक ऑफ के दौरान भीषण हादसे में सैंकड़ों यात्रियों तथा निर्दोष लोगों की मौत पर जिला कांग्रेस परिवार द्वारा अयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से स्थानीय सांसद तनुज पुनिया तथा कांग्रेस पार्टी के जिला तथा नगर अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होने दो मिनट का मौन रखकर दिवगंज आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायल लोगों को शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की।
श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि, अहमदाबाद में ए1-171 विमान हादसा देश के नागरिक उड्डयन के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है इस दुर्घटना ने देश एवं विदेश के अनेक परिवारों को हमेशा के लिए तोड़कर असहनीय पीड़ा दी है। ऐसी संकट की घड़ी मं हमें पीड़ित परिवारों के साथ एकजुट होकर मजबूती से खड़े रहना होगा केन्द्र सरकार तथा एयर इण्डिया को चाहिये कि इस दर्दनाक हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराकर तकनीकी तथा मानवीय त्रुटियों को उजागर करें ताकि भविष्य में एैसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो हमारी शोक संवदेनाएं इस हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ है।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि, कांग्रेस पार्टी इस दर्दनाक हादसे से प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है और उनके दुःख में शामिल होकर हर सम्भव सहायता के लिये तत्पर रहेगी साथ ही भारत सरकार से दर्दनाक घटना की सभी पहलुओं की निस्पक्ष और वैज्ञानिक जांच कराने का अनुरोध करतीे है। हम कांग्रेस परिवार की तरफ से हादसे में आपनी जान गवां बैठे सभी लोगों की आत्मा की शांती तथा घायलों के शीध्र स्वास्थ लाभ की कामना परमपिता परमात्मा से करते है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से स्थानीय सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद डा0पी0एल0 पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, विजय पाल गौतम, अनुराग यादव, मोहम्मद सलमान, आनन्द रावत, धनन्जय सिंह, अभय प्रताप सिंह, सुशील वर्मा, सद्दाम, माता प्रसाद मिश्रा, जलालुद्दीन गुड्डू, शमशेरा यादव, सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
Accidents are not just a coincidence, they are the result of negligence and weakness of the system.

0 टिप्पणियाँ