ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: आप कार्यकर्ताओं ने चलाई झाड़ू, जिला पंचायत चुनाव के लिए शुरू किया अभियान

 

Barabanki News... आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर प्सभी जिलों में सेवा और संघर्ष के मार्ग पर चलते हुए लगातार रचनात्मक कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को लेकर अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष विनय पटेल की उपस्थिति और ज़िला अध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मसौली स्थित आयुष्मान आरोग्य मदिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई अभियान चलाया।


 

प्रांतीय अध्यक्ष विनय पटेल ने इस मौके पर कहा कि पार्टी का मूलमंत्र सेवा और संघर्ष है। हमारे कार्यकर्ता हर महीने प्रदेश भर में रचनात्मक कार्यों में जुटे हैं और जनहित के मुद्दों पर सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है — इलाज तो दूर, सरकार अस्पतालों की सफाई तक नहीं करवा पा रही। 

 वहीं ज़िला अध्यक्ष जुगराज सिंह ने कहा कि मसौली आयुष्मान आरोग्य मदिर पीएचसी में चारों ओर गंदगी का अंबार था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर वहां सफाई अभियान चलाया। यह अभियान हर महीने जिले के विभिन्न अस्पतालों में जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री स्वयं जिले से सटे लखनऊ में रहते हैं, फिर भी उन्हें अस्पतालों की दुर्दशा दिखाई नहीं देती। जनता की समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। मसौली आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी में 7 एंबुलेंस ख़राब खड़ी थीं, जिनमें से कई बेहद जर्जर हालत में थीं। एंबुलेंस की कमी के कारण अनेक मरीज़ समय पर अस्पताल नहीं पहुँच पाते और तड़प-तड़पकर दम तोड़ देते हैं। यह सरकार की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता का प्रमाण है।

 आम आदमी पार्टी ने दोहराया कि वह जनसेवा और ज़मीनी संघर्ष की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुविधाएं पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत रहेगी। अभियान में अरविंद यादव, सत्येंद्र यादव, मोहम्मद नफीस अंसारी अभिरूप मौर्य, प्रमोद कुमार, अजीत सिंह, ललित,विद्या प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Aam Aadmi Party (AAP) workers start campaign for Zila Panchayat polls

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ