ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बारात से लौट रही मारूति वैन ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, 7 घायल,1 की हालत गंभीर

 


रिपोर्ट-सैफ मुख्तार

Barabanki News... जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बारात से लौट रही एक मारूति वैन की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है। 


 प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम मसौली में बारात से वापस लौट कर सतरिख थाना क्षेत्र के करौंदी कला गांव जा रही बारातियों की मारूति वैन UP 32 EV 6937 शाम करीब 7:30 बजे हरख रोड पर चंदौली ग्राम के पास ट्रैक्टर नंबर Up 41 AB 9680 से टकरा गई। हादसे में करौंदी कला गांव के निजामुद्दीन (35), अमन पुत्र आलम (10), बबलू पुत्र कयूम (35), नफीस पुत्र सहाबू उम्र (6), नफील पुत्र सहाबू (8), सहीम पुत्र कलीम (35) और सलमान पुत्र इस्लाम (30) घायल हो गए। इनमें से निजामुद्दीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया है , गंभीर रूप से घायल निजामू को भी जिला अस्पताल भिजवाया गया है।


7 injured, 1 in critical condition as Maruti van collides with tractor trolley

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ