Barabanki News...जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस मुठभेड़ में चोरी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
बीती रात सतरिख पुलिस टीम द्वारा लूट/चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि कमरपुर चौराहे के पास एक बिना नम्बर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल आते हुए दिखी, जिसे रुकने का इसारा किया गया। मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर दाहिने मुड़कर जाटा-बरौली की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा स्वाट टीम व चौकी मानपुर को सूचित करते हुए संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया गया। पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी की गई। संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त महेन्द्र कुमार पुत्र विश्वनाथ निवासी भेड़िहन पुरवा मजरे सिकन्दरपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट, 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद खोखा व दो अदद जिंदा कारतूस, 01 अदद स्मार्ट वाच, 01 अदद ब्लूटूथ आदि बरामद किया गया।
आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त थाना सतरिख पर पंजीकृत चोरी के दो मकुदमों में वांछित था, जिसके सम्बन्ध में केस पंजीकृत है। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र के एक साथी . दिवाकर पुत्र रामसनेही यादव निवासी भड़िहन पुरवा मजरे सिकन्दरपुर थाना सतरिख जनपद को 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके कब्जे/निशांदेही से एक अदद स्मार्ट फोन, दो अदद की-पैड मोबाइल, दो अदद ब्लूटूथ नेक बैण्ड डिवाइस, दो अदद स्मार्ट वाच, एक अदद लोहे का सब्बल, एक अदद प्लास, डीवीआर का पावर केबल/पार्ट, एक अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिंदा कारतूस, घटना कारित में प्रयुक्त मारूती कार UP 32 BX 1932 बरामद किया गया था।
अभियुक्तगण द्वारा बरामद कार से रेकी करने के पश्चात दुकानों/घरों को चिन्हित कर चोरी की घटना कारित करते हैं। अभियुक्तगण द्वारा 11/12 अप्रैल की रात कमरपुर सरैया स्थित मोबाइल की दुकान व कास्मेटिक की दुकान से मोबाइल व स्मार्ट वाच तथा नकदी तथा 1 अप्रैल को कमरपुर स्थित वी0एस0 ट्रेडर्स गल्ला की दुकान से सीसीटीवी डीवीआर व केबल चोरी की गयी थी।

0 टिप्पणियाँ