ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बॉलीबॉल टूर्नामेंट का ने किया उद्घाटन, नवजवानों में भरा जोश

 

Barabanki News.. सिरौलीगौसपुर तहसील के कटका गांव में बृजेश अंकुल द्वारा बॉलीबॉल टूर्नामेंट का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
बृजेश कुमार अंकुल ने मुख्यातिथि अरविंद सिंह गोप को गुलदस्ता और माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह का भी माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने बॉल पर शॉट लगाया और खेल का शुभारंभ कर दिया। आज का मैच मारकमऊ टीम और बदोसराय टीम के बीच खेला गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजनों से गांव की प्रतिभा निकल कर बाहर आती है और यही आगे चलकर अपनी प्रतिभा को देश व प्रदेश में अपने गांव और जिले का नाम रौशन करते हैं। ऐसे कार्यक्रम को सहयोग करने वाले यूथ आइकॉन असद साजिद को बधाई प्रेषित करता हूं। मै दोनों टीमों और आयोजकों को टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए शुभकनाए और बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। 

 इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह,विनोद यादव,प्रधान सुहेल अहमद,हशमत अली गुड्डू,जावेद अंसारी आदि सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ