Barabanki News... स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने पुजारी नन्हे हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया है। नन्हे की हत्या उसे शरण देने वाले ने ही की थी क्यूंकि नन्हे उसकी मां पर गलत नियत रखता था। पुलिस हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया।
आपको बता दें कि 24 मई को वादी रामऔतार कोरी पुत्र बाबू निवासी ग्राम परसोहर थाना जरवल रोड जनपद बहराइच द्वारा तहरीर दिया गया कि उनके भाई नन्हे उम्र करीब 60 वर्ष, जो कि गांवों में घूम फिरकर रहता था तथा विगत 07 माह से थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोधवा में रह रहे थे, जिनकी हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना के आधार पर केस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन एवं घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए 25 मई को अभियुक्त प्रमोद कुमार कोरी पुत्र स्व0 बेचालाल कोरीग्राम सोधवा थाना रामनगर को सिलौटा नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद लकड़ी का फन्टा बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि मृतक नन्हे घूम फिर कर मांग कर जीवन यापन करता था तथा विगत करीब 07 माह से थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोधवा में अभियुक्त के घर में रामस्वरूप बाबा के नाम से रह रहा था एवं वहीं खाता पीता था। अभियुक्त प्रमोद कुमार कोरी द्वारा बताया गया कि मृतक, उसकी मां के प्रति गलत नियत रखता था, जिसको लेकर उसने घटना से 02 दिन पूर्व उसे घर से निकाल दिया था। 23 मई को समय करीब रात्रि 10 बजे, नन्हे उपरोक्त उसके घर के पास आकर अभियुक्त की मां से मिलने के लिए छिपा था, जिसको अभियुक्त द्वारा देख लिया गया तो वह वहां से भागने लगा, जिसका पीछा कर अभियुक्त द्वारा मुन्शीपुरवा जाने वाले चकरोड पर उसकी पीट कर हत्या कर दी गई थी।

0 टिप्पणियाँ