Barabanki News... सदर तहसील प्रशासन ने अवैध रूप से बिना नक्शा स्वीकृत कराए की जा रही प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने करीब 40 बीघे की प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया है। उप जिलाधिकारी नवाबगंज ने बताया कि शनिवार को विनियमित क्षेत्र नवाबगंज के अन्तर्गत भूहेरा गांव में टेक्टिकल टाउन के नाम से लगभग 30 बीघा भूमि पर की गयी अवैध प्लाटिंग व गदिया परगना देवा, तहसील नवाबगंज में सुनील सिंह आदि द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि पर की गयी अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही उप जिलाधिकारी नवाबगंज, तहसीलदार नवाबगंज, कोतवाल सदर नवाबगंज, जेई विनियमित क्षेत्र नवाबगंज एवं राजस्व व पुलिस टीम की उपस्थिति में की गयी। अवैध रूप से बिना नक्शा स्वीकृत कराए की जा रही प्लाटिंग पर लगातार कार्यवाही आगे भी निरन्तर रूप से सुनिश्चित की जायेगी।


0 टिप्पणियाँ